बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव में नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें महिला समेत तीन घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
पाबला बेगमाबाद गांव निवासी राहुल पुत्र सतपाल ने बताया कि पड़ोसी सतीश से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। एक जुलाई की रात में साढ़े पांच-छह लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। सिर में सरिया मारकर घायल कर दिया। मां रजवंती व पिता सतपाल बचाव में आए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। दो जुलाई की सुबह जब उन्होंने झगड़े के बारे में पूछा तो फिर से झगड़ा कर दिया। ग्राम प्रधान व जिम्मेदार लोगों ने उनके बीच समझौता करा दिया, लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माने। गत सोमवार की रात आठ-दस लोग उनके घर के बार गाली गलौच करने लगी। किवाड़ तक तोड़ने की कोशिश की। मंगलवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।