फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककौर से किशोर को उठा ले गई मुजफ्फरनगर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

ककौर कलां गांव से मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना पुलिस 14 वर्षीय किशोर को उठाकर अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने किशोर के अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला दूसरा निकला।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के मंडावली गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर राजू पुत्र जयकरण अपनी रिश्तेदार में ककौर कलां गांव आया हुआ था। शनिवार की शाम के समय वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग आए और किशोरी को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। बच्चों ने अपहरण का शोर मचा दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर छपरौली पुलिस गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दी। जांच के बाद पता चला कि किशोर को रतनपुरी थाने की पुलिस किसी मामले में उठाकर ले गई है। पुलिस कर्मी सादी वर्दी में थे। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि किशोर को रतनपुरी थाना पुलिस पूछताछ के लिए उठाकर ले गई है। उसका अपहरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें