फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर तोड़फोड़ में नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। 33 केवीए बिजलीघर पर पांच दिन पहले युवकों द्वारा की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जेई ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जेई मनोज कुमार ने बताया कि 33 केवीए बिजली घर किरठल पर दो मई की रात में एसएसओ देशपाल ड्यूटी पर थे। रात्रि में 10-11 बजे ट्रैक्टर और बाइकों पर सवार होकर किरठल गांव के 15-20 युवक बिजलीघर आए और गेट पर हंगामा शुरू कर दिया । बिजली सप्लाई बंद कराने की मांग की। एसएसओ ने बिजली सप्लाई बंद करने से मना कर दिया। उन्होंने गेट खोलने को कहा, लेकिन एसएसओ गेट नहीं खोले तो युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि ट्रैक्टर की टक्कर मारकर बिजली घर का मुख्य गेट तोड़ दिया। युवकों के गुस्से को देखकर एसएसओ बिजली घर की दीवार फांदकर खेतों में भाग गया। युवकों ने बिजली घर में जमकर तोड़फोड़ की। कुर्सियों व अन्य सामान तोड़ दिया । इस संबंध में तीन मई को जेई ने थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस घटना के बाद बिजली घर पर तैनात एसएसओ भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें