फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में उत्पात मचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में उत्पात मचाया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। शनिवार की रात में दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में तीन शराबी युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की और तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। बैंक्वेट हॉल संचालक ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित आरजू बैंक्वेट हाल में शादी समारोह था। इसमें शराब के नशे में तीन युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और वहां तोड़फोड़ भी की। बैंक्वेट हाल के संचालक प्रवेंद्र ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक रमन राठी लोनी, सुप्रीति पटेल नगर बड़ौत, अशोक वाजिदपुर का रहने वाला है। उनका पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक रमन राठी लोनी, सुप्रीति पटेल नगर बड़ौत को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें