दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अर्द्धविक्षिप्त किशोरी से चार युवकों ने नलकूप पर ले जाकर गैंगरेप किया। मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
सोमवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में चार युवक एक अर्द्धविक्षिप्त किशोरी को बहला-फुसला कर जंगल में एक नलकूप पर ले गए और नलकूप के कमरे में उसके साथ चारों ने गैंगरेप किया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को किशोरी की मां ने दोघट थाने पहुंचकर पलड़ी निवासी विपिन, उसके नौकर समेत चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। पुलिस ने किशोरी का बिनौली सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन अभी तक वे हाथ नहीं लग सके है।