बिनौली (बागपत)।
जौहड़ी गांव में कुछ लोगों ने मकान में घुसकर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को बिनौली सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।
घायलों में अब्बास पुत्र हैदर और साजिदा पत्नी सगीर जौहड़ी गांव हैं। शनिवार को शाम के समय दोनों अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में बैठे थे, तभी कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया और बाद मेेें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी हमला करने वालों से कहासुनी हो गई। घायलों को बिनौली सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। पीड़ितों ने दो-तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।