फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में दो पक्षों के बीच संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराना कस्बा के चौहानान मोहल्ले में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इसमें महिला और युवती समेत चार लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव है। एक पक्ष ने छेड़छाड़ तो दूसरे पक्ष ने पशु बांधने को लेकर हमला करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों का कोतवाली पर जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन

बागपत के चौहनान मोहल्ले में रविवार को दोपहर के समय शौकीन और अशोक पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तलवार, फरसे और अन्य धारदार हथियार चले। बाद में पथराव भी हुआ। अशोक की पत्नी बीरो ने बताया वह अपने घेर में पशु बांधते हैं। शौकीन का परिवार उनको पशु बांधने से रोकता है। इसे लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। इसे लेकर रविवार को दोपहर के समय आरोपियों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। इसमें वह स्वयं, उसका बेटा सचिन और भतीजी सोनम घायल हो गई। सचिन पर तलवार से हमला किया । किसी तरह उसकी जान बची। आरोपियों ने पथराव भी किया। घायल सचिन की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने हॉयर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। अशोक के भाई विनोद की तहरीर पर कोतवाली में विपक्षी शौकीन, उसके बेटे फरमान के अलावा नौशाद और नूर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
वहीं दूसरे पक्ष के शौकीन के बेटे युवक फरमान ने कहा विपक्ष पक्ष के एक युवक ने एक लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर घर से बाहर गए परिजन मौके पर पहुंचे। इसकी शिकायत करने आरोपी युवक के घर में गए तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें वह स्वयं घायल और परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। आरोपी धमकी देते चले गए। इसमें वह घायल हो गया। परिवार के कई लोग चोटिल हुए। इस मामले में कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पथराव में पड़ोसी के मकान के शीशे भी टूट गए। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सीओ दिलीप सिंह और कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ दिलीप कुमार ने कहा हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पथराव होते ही मची भगदड़, दहशत
बागपत। दोनों पक्षों में पथराव होते ही क्षेत्र में भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। किसी ने संघर्ष की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुुंचने के बाद ही लोग अपने-अपने मकानों से निकले। पड़ोसी इतने दहशत में थे कि वे पुलिस को जानकारी देने से भी कतरा रहे थे।

सीएचसी में भी दोनों पक्ष उलझे
बागपत। पुलिस उपचार के लिए सभी घायलों को लेकर सीएचसी में पहुंची। वहां दोनों पक्ष के लोग पहुंच गए । इस दौरान वहां पर भी दोनों पक्ष के लोग आपस में उलझ गए। पुलिस से हस्तक्षेप कर लोगों को हटाया। दूसरी तरफ संघर्ष की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोगों का कोतवाली में जमावड़ा लगा रहा।

नेताओं का भी जमावड़ा लगा
बागपत। जनपद में निकाय चुनाव का प्रचार चल रहा है। जैसे ही झगड़े की सूचना पहुंची तो मौके पर नेताओं का भी जमावड़ा लगना शुरू हो गया। तनाव को देखकर पुलिस ने मौके पर जमा लोगों को घर भेजा। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें