फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कैंटर चालक को पीटकर रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित सिसाना गांव के पास चार युवकों ने कैटर चालक की पिटाई की। पीड़ित का आरोप है कि उससे दो हजार रुपये छीन लिए। इससे वहां हंगामा हो गया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद के सिरोदन गांव निवासी अमित ने बताया वह कैटर चालक है। रविवार को सुबह के समय कैटर लेकर गाजियाबाद से पंजाब जा रहा था। करीब दस बजे जैसे ही सिसाना गांव के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसको कैटर से नीचे उतार लिया। इसके बाद अपने दो ओर साथियों को बुला लिया। उसकी पिटाई की और जेब से करीब दो हजार रुपये निकाल कर ले गए। शोर शराबा होने पर अन्य लोग आ गए। उनको देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। दो आरोपियों का नाम पता चल गया जो सिसाना गांव के ही है। उसका अस्पताल में उपचार हुआ। बाद में उसने कोतवाली में मारपीट की तहरीर दी। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा रोड पर साइड न देने पर ड्राइवर अमित के साथ मारपीट की। रुपये छीनने का आरोप गलत है। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बाइक सवारों में मारपीट, हंगामा
बागपत। हाईवे स्थित सरूरपुर गांव के पास मामूली साइड लगने पर दो बाइक सवार आपस में भिड़ पड़े। उनके बीच मारपीट हुई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। राहगीरों ने किसी तरह बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें