फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने थाने से छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बालैनी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस सौंपा । पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। उन्होंने एसपी दफ्तर में थाना पुलिस की शिकायत कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने बताया उसके पति बाहर काम करते हैं। वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। पड़ोस का ही एक युवक उसकी पुत्री पर गलत नजर रखता है। गली से गुजते समय उस पर फब्तियां कसता है। 15 सितंबर को उसकी पुत्री बाथरूम में गई । आरोपी युवक मकान में घुसा और लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। उसके चिल्लाने पर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए और उसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसको दो दिन थाने में रखा, बाद में आरोपी को छोड़ दिया। अब आरोपी और उसके परिजन भुगत लेने की लगातार धमकी दे रहे हैं। थाना पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इससे पूरा परिवार भयभीत है। उसने एसपी दफ्तर में पहुंचकर शिकायत की है। उधर, थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा मामला दुष्कर्म का नहीं मारपीट का है। आरोपी युवक का शांतिभंग की धारा में चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें