फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की राइफल से निकली गोली छत से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड की राइफल से निकली गोली छत से टकराई
विज्ञापन

छपरौली (ब्यूरो)। छपरौली थाना में सोमवार सुबह ड्यूटी बदलते समय होमगार्ड राइफल में गोली डालने लगा। अचानक हाथ से ट्रिगर दब गया और गोली राइफल से निकलकर छत में टकराई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस अफसर ऐसी घटना होने से इंकार कर रहे है।
विज्ञापन

थाने में सुबह करीब आठ बजे पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी बदली जा रही थी। रात में तैनात कर्मचारी असलाह जमा करा रहे थे और दिन में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी असलाह ले रहे थे। एक होमगार्ड अपनी राइफल में गोली डालने लगा। उसके हाथ से राइफल लोड हो गई और ट्रिगर दब गया। इससे गोली चल गई। गनीमत रही कि उस समय राइफल की नाल छत की ओर थी। वरना थाने में बडी घटना हो जाती। इससे वहां पर भदगड़ मच गई। पुलिस अफसरों ने होमगार्ड को जमकर फटकार लगाई। पुलिस अफसर इस मामले को दबाते रहे। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि थाने में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें