फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद को मिली धमकी, सुरक्षा मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के वाल्मीकि मोहल्ले में अनुसूचित जाति के पूर्व सभासद को जमीन की रंजिश के चलते जान से मारने की धमकी मिली है। न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में समझौता नहीं करने पर आरोपी परेशान कर रहे हैं। पीड़ित ने परिवार सहित एसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला वाल्मीकि बागपत निवासी सुशील कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति से है और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। वह पूर्व सभासद भी है। जमीन को लेकर उसकी कस्बे के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। वाद न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोपी उसने मुकदमे में फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जब वह कोर्ट में तारीख जाता है तो उसे परेशान करते हैं। शुक्रवार को भी आरोपियों ने उसे परिवार सहित गोली से उड़ाने की धमकी दी। इससे उसके परिजन भयभीत हैं। उसने अपनी जान का खतरा बताया। एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सुनीता देवी, राम कुमारी, रेखा, जसवंत पहलवान, धर्मवीर सिंह, भान सिंह, राजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें