फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी विक्रम का पुलिस करा सकती है नार्कोटेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील में विक्रम के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर क्रमिक अनशन व धरना जारी रहा। वहीं इस केस के सही खुलासे के लिए पुलिस हत्यारोपी प्रशांत का नॉर्कोटेस्ट भी करा सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को क्रमिक अनशन पर सत्यवीर, राजीव फौजी, उदयवीर सिंह, अमरीक व अर्जुन बैठे। धरने की अध्यक्षता कर रहे सतीश तोमर ने बताया कि धरनास्थल पर कोई बड़ा अधिकारी आज तक उनकी सुध लेने नहीं आया है। न ही अभी तक कोई ठोस आश्वासन दिया गया है। जो वीडियो प्रशांत ने दिखाया है, उसकी फुटेज उनके पास भी मौजूद है। बाइक पर जिन्हें वे बदमाश बता रहे हैं, उनके पीछे महिला बैठी है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस हत्यारोपियों के पूरे परिवार का नार्कोटेस्ट कराए तो वे भी पुलिस के साथ हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड के सही खुलासे के लिए पुलिस जुटी है और प्रशांत का नार्कोटेस्ट भी कराया जा सकता है। धरने पर अंकुर, व्यापक तोमर, नगेंद्र शर्मा, आशा, कमला देवी, सुरेंद्र सिंह आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें