खेकड़ा (बागपत)। चोरों ने रविवार की रात में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खडे़ एक ट्रक से से 140 लीटर डीजल चोरी किया। ट्रक चालक ने पाठशाला पुलिस चौकी में चोरी की सूचना दी।
मुरादाबाद निवासी सुदेश ट्रक चलाता है। रविवार की रात्रि में वह छत्तीसगढ़ से अमृतसर जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप रेलवे ओवरब्रिज के समीप पहुंचा और वहां पर पहुंचकर रात्रि में ट्रक खड़ा कर सो गया। रविवार की रात्रि में तेल चोर गिरोह के चोरों ने एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से 140 लीटर डीजल चोरी किया। पीड़ित ट्रक चालक सुरेश को सुबह होने पर तेल चोरी होने की घटना का पता लगा। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।