फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के लिए चलाया पुलिस ने अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। चौकी पुलिस ने कस्बे में मेरठ-बागपत मार्ग से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। वहीं राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर और बैनरों को हटवाने के लिए अभियान चलाया। व्यापारियों को अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। चौकी प्रभारी शिवशंकर ने पुलिस टीम के साथ मेरठ रोड पर पहुंचे। यहां से अतिक्रमण हटवाया गया। रेलवे फाटक पर खड़े हथ ठेला वालों को सड़क से पीछे खड़ा करने की हिदायत दी। निर्धारित सीमा से बाहर ठेली लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं व्यापारियों को सड़क पर लगे सामान को हटवाया गया। राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग और पोस्टरों को हटाने का अभियान चलाया गया, लेकिन कहीं भी पोस्टर और होर्डिंग नहीं मिले। वहीं शस्त्र धारकों से शस्त्रों को जमा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


टास्क फोर्स की बैठक आज
बागपत। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि नियमित टीकाकरण की जिला टास्क फोर्स की बैठक 13 मार्च को कलक्ट्रेट सभागार में होगी। डीएम इसकी अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें