बागपत। क्यामपुर गांव के मोहित की हत्या के मामले में आरोपी फैसले का दबाव बना रहे है। पीड़ित परिवार को हत्या की धमकी दी है। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमे से कई आरोपियों के नाम निकाल दिए। पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्यामपुर गांव निवासी मालती पत्नी सुरेंद्र पांचाल ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे मोहित की 10 अगस्त 2013 को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना में शामिल कई आरोपियों के नाम मुकदमे से निकाल दिए। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जेल गया आरोपी जमानत पर छूट कर बाहर आ गया है। पीड़ित परिवार पर आरोपी पक्ष के लोग फैसले का दबा बना रहे है। उनके परिवार के युवकों को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने एवं हत्या करने की धमकी दी। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली एसआई भगवत स्वरूप ने पीड़ित महिला को जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।