फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई पर हत्या के गवाह को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के पूरणपुर नवादा गांव के ग्रामीणों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर धौली प्याऊ पुलिस चौकी प्रभारी पर नलकूप ऑपरेटर शिव कुमार की हत्या के गवाह को धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी पक्ष से मिलकर गवाही न देने का दबाव बना रही है। महिलाओं से भी अभद्रता करने का आरोप लगाया। एसपी से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पूरणपुर नवादा गांव निवासी ऊषा पत्नी राजेंद्र पांचाल ने एसपी को बताया कि 2017 में कहरका गांव निवासी नलकूप ऑपरेटर शिवकुमार की हत्या कर दी गई थी। उसका बेटा अंकित उर्फ मोनू हत्या का चश्मदीद गवाह है। मुकदमा वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि धौली प्याऊ पुलिस चौकी प्रभारी योगराज सिंह आरोपी प्रणव स्वरूप महाराज उर्फ प्रवीण से साठगांठ कर गवाही न देने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे एसआई योगराज सिंह तीन सिपाहियों के साथ उनके घर पहुंचे। महिलाओं से गाली गलौच कर अभद्रता की। घर मेें रखा सामान तोड़ दिया। धमकी दी कि यदि प्रवीण महाराज के खिलाफ गवाही दी तो गवाह अंकित को फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा देंगे। उस पर चरस लगाकर बंद कर देेंगे। इस घटना के बाद परिवार के लोग भयभीत हैं। उन्होने चेतावनी दी कि यदि आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर होगा। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनोद शर्मा, राजेंद्र, ऋचा, साक्षी, संतोष, सुदेश आदि शामिल रहे। इस संबंध में धौली प्याऊ चौकी प्रभारी योगराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात वारंटी वीरेंद्र शर्मा को पकड़ने के लिए अंकित के घर पर गए थे। उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी उनके घर में छिपा है, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी। उन पर लगाए गए आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें