फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर ने पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शराब पीने से रोकने पर शौहर ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली महिला का निकाह छह साल पहले बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। एक साल पहले सड़क दुर्घटना में पति का एक पैर कट गया था। उसके पिता ने गौरीपुर में पति को दुकान खुलवा दी, लेकिन पति ने शराब के चक्कर में सब बरबाद कर दिया। दो माह पहले उसके चार साल के बेटे की मौत हो गई थी। अब एक साल की बेटी है। शुक्रवार शाम पति शराब पीकर घर पर आया और उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। जमीन पर गिराकर गला दबाकर माने की कोशिश की। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और शनिवार की सुबह उसे घर से भगा दिया। महिला रोती हुई अपनी बड़ी बहन के साथ कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर करनवीर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें