बड़ौत (बागपत)। दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बड़ौली के पास मिनी बस से एक सैनिक को नीच उतारकर ईंटों से पिटाई की और उसे हजारों की नगदी, घड़ी, आई कार्ड व अन्य सामान लूट गए। उसका का सामान भी उसी बस में चला गया।
लूट का शिकार हुआ सैनिक कुलदीप पुत्र वेदपाल छपरौली का रहने वाला है, वह मथुरा मेें एएससी (आर्मी सप्लाई कोर) में तैनात है, वह कुछ दिन पहले छुट्टी आया । शुक्रवार की देर शाम वह छुट्टी काटकर बड़ौत से दिल्ली जा रहा था। जब बस बड़ौली के नजदीक पहुंची तो उसमें सवार दो बदमाशों ने उसे तमंचा लगाकर बस से नीचे उतार दिया। उसकी ईंटों से पिटाई की और उसे 1500 की नगदी, घड़ी, आईकार्ड व अन्य सामान लूटकर भाग निकले। सैनिक का सामान भी बस मेें चला गया। उसने दूसरी बस से पीछा किया, लेकिन सामान नहीं मिला। शनिवार को वह अपने घर छपरौली पहुंचा और कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल संजीव का कहना था कि यह मामला मारपीट का है, लूट के प्रकरण की भी तक जांच में नहीं आया, इसकी जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।