बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या एवं कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में सुनील राठी को पुलिस न्यायालय में पेशी पर लेकर नहीं आई। भूरा फरारी प्रकरण में जिला कारागार से राठी का भाई अरविंद पेशी पर पहुंचा।
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में सुनील राठी की कोर्ट में पेशी थी, लेकिन पुलिस उसे पेशी पर लेकर नहीं आई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव निवासी अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में मंगलवार को सुनील राठी समेत कई बदमाशों की कोर्ट में पेशी थी, लेकिन राठी को तिहाड़ जेल दिल्ली से पुलिस पेशी पर लेकर नहीं आई। इस मामले में जिला कारागार में बंद राठी के भाई अरविंद को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जबकि नीरज बवाना, दिनेश टापा, नवीन, सचिन समेत कई बदमाशों को पुलिस पेशी पर लेकर नहीं आई। इस मामले में पूर्व विधायक रामबीर शौकीन सितंबर माह से फरार चल रहा है।