बागपत। गाजियाबाद जनपद लोनी निवासी आरिफ पुत्र खलील ने बताया कि वह अपने तेहरे भाई आबिद निवासी मोहल्ला देशराज बागपत के साथ बाइक पर सवार होकर बिलौचपुरा गांव जा रहे थे। बसौद-बिलौचपुरा मार्ग पर बाग के पास चार युवकों ने उन्हें रोका और उनकी पिटाई की। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराब सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे तो हमलावर मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल आरिफ ने सिंघावली अहीर थाने में मोसिन, नाजिम निवासी बसौद, आमिर, आदिल निवासी बिलौचपुरा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
शराब से लदी कार पकड़ी, तस्कर फरार
बागपत। पुलिस ने शुगर मिल बाईपास तिराहे से चेकिंग के दौरान कार से 49 पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। जबकि शराब तस्कर पुलिस के सामने से भाग निकला। पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर कार को सीज कर दिया।