बागपत। ऐसे लोगों से सावधान रहे जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलवाने का भरोसा दिलाते हैं। परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर ने लोगों से अपील की योजना से मकान नि:शुल्क मिलता है, किसी को रुपये न दें। कोई रुपये की मांग करता है तो इसकी जानकारी दें। इसके लिए व्हाइट एप नंबर जारी किए हैं।
भारत सरकार ने गरीब एवं निर्धन लोगों के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना संचालित की है। योजना के तहत ठग भी सक्रिय हो गए है। कुछ लोग मकान के नाम पर लोगों से ठगी कर चुके हैं। नेता और सभासदों के नाम पर भी विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। आरटीआई से सूची लेकर, उसके बाद लाभार्थियों के पास पहुंचकर उनसे मांग कर रुपये एठे जा रहे हैं। इसका खुलासा खुद परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर ने किया है। उन्होंने इसके लिए विभाग की ओर से आदेश जारी किया। अपील की कोई भी योजना के तहत लाभार्थियों से रुपये मांगे तो उसे न दें। कोई विभागीय या कंपनी से जुड़े कर्मचारी रिश्वत मांगे तो उसकी जानकारी विभाग द्वारा जारी किए गए 8773002252, 7052150659 और 7052150696 व्हाईट एप नंबर पर सूचना दें सकते है। परियोजना अधिकारी ने कहा कि आवास योजना पूरी तरह नि:शुल्क है। किसी के बहकावे में न आए। सीधी दफ्तर से आवास से संबंधित जानकारी ले सकते है। कोई धनराशि मांगता है तो व्हाइट एप नंबर पर लिखित एवं फोटो सहित सूचना दें। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
दंपति के खाते से निकाली नगदी
बागपत। परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक गरीब दंपति का चयन हुआ । उक्त लोगों के खाते से आधार कार्ड का नंबर जानकर उनके खाते से हजारों रुपये की नगदी निकाल ली। पीड़ितों ने उनसे धनराशि न आने की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने जांच पड़ताल कराई तो इसका खुलासा हुआ। बैंक अधिकारी से जानकारी ली तो उन्होंने एटीएम से रुपये निकालना बताया। जबकि दंपति एटीएम रखते नहीं है। इस तरह की ठगी को देखकर उन्होंने आदेश जारी किया है।