फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली में महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई की नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक ने कई माह तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी वीडियो भी बना ली। शुक्रवार की रात में आरोपी युवक ने फिर घर में घुसकर महिला से संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक तमंचे से भयभीत कर भाग गया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने युवक के खिलाफ थाने में दुष्कर्म करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से गांव के ही एक युवक की मुलाकात हुई। महिला ने युवक से भाई की नौकरी लगवाने की बात कही। युवक ने महिला को भाई की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि युवक ने एक माह पहले झांसे में लेकर महिला से शारीरिक संबंध बना लिए और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। युवक महिला से एक माह तक दुष्कर्म करता रहा। अब युवक ने महिला को भाई की नौकरी लगवाने से मना कर लिया और धमकी दी कि यदि उससे शारीरिक संबंध नहीं बना तो वीडियो वायरल कर दूंगा। महिला ने बदनामी के डर से परिजनों को इसके बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में आरोपी युवक फिर से महिला से दुष्कर्म करने के लिए घर में घुस गया। उसने तमंचे से भयभीत कर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध किया। महिला का शोर सुनकर परिजनों की नींद टूट गई और उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक तमंचे से गोली मारने की धमकी देकर भाग गया। इस संबंध में महिला ने थाने में पहुंचकर आरोपी अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला का सीएचसी में मेडिकल कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी युवक को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें