खेकड़ा (बागपत)।
बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन करने वालों के खिलाफ कोर्ट की टिप्पणी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। कोर्ट ने ऐसे सभी अवैध विद्यालयों को बंद कराने का निर्णय सुनाया है। शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी राजलक्ष्मी पांडे के नेतृत्व में टीम ने खेकड़ा नगर में प्राईवेट स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें छह विद्यालय अवैध रूप से बिना मान्यता के पाए गए। इनके प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों के विरुद्ध खेकड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।