बड़ौत (बागपत)।
नेहरू रोड से सटे शांति पुरम में हरिद्वार नहाने गए परिवार के पीछे चोर ताले तोड़कर मकान से नगदी, जेवरात और कीमत सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
कृष्णपाल पुत्र निखली सिंह नेहरू रोड शांति पुरम के रहने वाले हैं। वह शनिवार को सुबह के समय हरिद्वार परिवार सहित गंगा स्नान केे लिए गए । मकान में कोई नहीं था, पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे पड़े हैं, इस सूचना पर 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का सामान बिखरा था। चोर मकान मेें रखी 20 हजार की नगदी, तीन सोने की चैन, एक सोने की छीमी, सोने की अंगूठी और गले का हार चुराकर ले गए। चोर गए सामान की कीमत पांच लाख रुपये बताई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।