फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गली में घर में घुसकर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंदिरा गली में पांच-छह युवकों ने घर में घुसकर देवर व भाभी को लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। चाकू लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

घायलों में अनिल पुत्र महावीर व उसकी भाभी सुंदरी पत्नी पाले इंदिरा गाली बागपत के रहने वाले है। रविवार को अनिल घर पर बैठा था। इसी दौरान पांच-छह युवक लाठी-डंडे लेकर घर पर आए और हमला बोल दिया। हमलावरों ने अनिल के हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया। झगड़े में देवर व भाभी घायल हो गए। झगड़े के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई है। इस संबंध में सुंदरी ने पांच युवकों को नामजद कराते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें