बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 22 दिन पहले लापता हुई युवती कोर्ट मैरिज कर वापस लौट आई। युवती रविवार को कोर्ट मैरिज के कागजात लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस कागजातों की जांच कर रही है। एसआई सरदार सिंह ने बताया कि युवती 10 मार्च को लापता हो गई थी। 11 मार्च को परिजनों ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ कोतवाली में बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने की धाराओं मेें रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 13 मार्च को युवती ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में लोनी निवासी जयवीर से कोर्ट मैरिज कर ली है। पुलिस कोर्ट मैरिज के कागजातों की जांच कर रही है। युवती के सोमवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।