बड़ौत (बागपत)।
10-12 युवकों ने आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार को शाम करीब आठ बजे एक मकान पर जमकर पथराव किया और किवाड़ तोड़ डाले। उन्होंने कहा हमलावर परिवार के एक युवक को अगवा करने आए थे। विफल होने पर उन्होंने तोड़फोड़ की।
कोतवाली में सरला पत्नी शिवकुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी ने दी तहरीर में कहा शुक्रवार को शाम करीब आठ बजे उसके घर में 10-12 युवक आए और जमकर पथराव किया। उनका मुख्य गेट भी तोड़ दिया। उस समय घर पर वह अकेली थी। उन्होंने घर में घुसकर काफी तोड़फोड़ की और उसके बेटे अंकित के बारे में पूछा कि वह कहां है, लेकिन वह बाहर गया हुआ था। सरला का आरोप है कि वे उसके बेटे अंकित को अगवा कर ले जाने आए थे। विफल होने पर उन्होंने तोड़फोड़ तो की वारदात को अंजाम दिया है। शोर सुनकर जब लोग उधर दौड़े तो हमलावर बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
र