फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन की बरामदगी को घुड़चढ़ी की वीडियों खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खट्टा प्रह्लादपुर गांव से लापता युवक मिथुन को बरामद करने के लिए पुलिस हर हथकंडे अपना रही है। वह जिस घुड़चढ़ी के बाद से लापता है। पुलिस उसकी वीडियो को भी खंगाल रही है। किस युवक के साथ डांस कर रहा है और अंतिम समय तक किसके साथ रहा। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस 20 लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उधर परिजनों ने मेरठ में आईजी से मुलाकात कर युवक की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

युवक मिथुन 22 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। परिजनों ने कहा गांव का ही एक युवक घर से उसको घुड़चढ़ी देखने के लिए बुलाकर ले गया । इसके बाद मिथुन वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा में चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस उसकी तलाश में लगी है। रविवार को पुलिस ने संदिग्ध 20 लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा युवक को बरामद करने के लिए घुड़चढ़ी की वीडियो की भी मद्द ली जा रही है। खेतों और आसपास में उसकी तलाश चल रही है, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली।
दूसरी तरफ मिथुन के परिजनों ने मेरठ आईजी दफ्तर में शिकायत की। उन्होंने कहा युवक को बरामद करने के लिए कई बार चांदीनगर थाना, एसपी और जिलाधिकारी से मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोपी युवक को चांदीनगर पुलिस ने पकड़ने के बाद भी छोड़ दिया है। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज कर धमकी दी। उन्होंने कहा केस की विवेचना चांदीनगर थाना से अन्य किसी भी थाने में ट्रांसफर की जाए। इस मौके पर दीपक, बिजेंद्र, सोनू, लाला, राजेश, छोटे राम, रेखा, उषा, राजो आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें