फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलवाड़ी में युवक को गोली मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में रंजिश को लेकर खेत में नलकूप पर पानी चलाने गए युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे दिल्ली रेफर किया। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

घायल राकिब पुत्र जुल्फिकार हिलवाड़ी गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार की देर शाम खेत में नलकूप पर पानी चलाने गया । इसी दौरान तीन युवक खेत में नलकूप पर पहुंचे और उसकी कनपटी पर तमंचे सटा दिए और कहने लगे तुमने हमारी बहुत अपमान किया, आज तुम्हें जान से मार देंगे। यह कहकर उन्होंने उस पर गोली चला दी। एक गोली राबिक के हाथ में जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसे मरा समझ हमलावर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उधर पहुंचे तो राकिब लहूलुहान पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचें। निजी अस्पताल से उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया। इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। घायल के परिजन उसका इलाज कराने में लगे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। सूचना मिली है, इसे दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें