फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताना रोड पर ई-रिक्शा लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना रोड पर तीन युवकों ने तमंचे के बल पर ई-रिक्शा लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर चालक को मारपीट कर भाग निकले।
इदरीशपुर निवासी साजिद नगर में ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार को दोपहर बस स्टैंड पर उसे तीन युवक मिले और उन्होंने उसे जौनमाना तक चलने को कहा। 50 रुपये में उन्होंने रिक्शा किराए पर की और उसमें बैठ कर चल दिए। जौनमाना और बड़ौत मार्ग पर जब युवक तमंचे के बल पर उसे मलकपुर रजबाहे की पटरी पर ले जाने लगे तो साजिद ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े। लोगों को आता देखकर बदमाश उसके साथ मारपीट कर भाग निकले। भयभीत रिक्शा चालक वापस आ गया। उसने अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी । पुलिस ने कहा तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। इससे पहले भी नगर में ई-रिक्शा चालकों के साथ लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें