बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासदों को चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद उन्होंने कार्यालय खोलने और प्रचार वाहनों की स्वीकृति के लिए कार्रवाई शुरू कर दी । बुधवार को पूरे दिन इनकी अनुमति पाने के लिए वे और उनके समर्थक कोतवाली और तहसील में जुटे रहे।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए। अब प्रत्याशी और उनके समर्थक कार्यालय खोलने और प्रचार वाहनों की स्वीकृति के लिए तहसील और कोतवाली में जुटे देखे गए। ताकि अनुमति मिलने पर वे अपने कार्यालय खोल सके। वहीं दूसरी ओर जिन प्रत्याशियों को अनुमति मिल चुकी है। उन्होंने कार्यालय खोलने शुरू कर दिए हैं और दावत दौर भी चालू हो गया है। हालांकि नगर में प्रचार सामग्री दिखाई नहीं दे रही हैं, क्योंकि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया हुआ।