फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बच्ची व किशोरी ने व्यक्ति की जेब से उड़ाये 28 हजार रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक बच्ची और किशोरी ने संजय मूर्ति के पास एक ग्रामीण के कुर्ते की जेब से 28 हजार रुपये उड़ाए। भनक लगने पर व्यक्ति के शोर मचाने पर दोनों को पकड़ लिया और इनसे पैसे भी बरामद हो गए हैं। पुलिस दोनों बच्चों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

कृष्णवीर पुत्र रामचंद्र निरपुड़ा गांव का रहने वाला है। वह बृहस्पतिवार को गांव से सामान लेने बड़ौत आया । जब वह बाजार में पैदल ही संजय मूर्ति के पास से जा रहा था तो तभी एक आठ वर्षीय बच्ची और एक किशोरी ने हाथ की सफाई दिखा कर कृष्णवीर के कुर्ते की जेब से 28 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। भनक लगने पर ग्रामीण के शोर मचाने पर लोगों ने दोनों बच्चों को पकड़ लिया और बाजार पुलिस चौकी में ले आए। तलाशी करने पर बच्चों के पाससे 28 हजार रुपये बरामद हुए। उन्होंने अपने को बरनावा गांव के रहने वाला बताया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें