फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण पुट्ठी प्रधान समेत दो लोगों पर रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव के प्रधान सहित लोगों द्वारा महिला से दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया वह बृहस्पतिवार को सुबह के समय घर में थी। तभी ग्राम प्रधान राज कुमार समेत दो लोग घर में घुसे। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। शोर शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग आ गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर आरोपी राज कुमार और उनके चाचा ऋषिपाल और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने पीड़ित महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। उधर, ग्राम प्रधान राजकुमार ने कहा उन पर पार्टीबाजी के चलते इस तरह के आरोप लगाए हैं, जो पूरी से गलत है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत होगी।

घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें
बागपत। शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया पड़ोस का ही एक युवक बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे घर में घुस आया। आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें