बागपत। पुरा गांव में मां-बेटी की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे एक ओर आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। केस के चार आरोपी पहले जेल जा चुके हैं। दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
पुरा गांव में महिला बबीता अपनी माता कृष्णा देवी के साथ 28 जुलाई की सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई । खेत में ज्वार काटते समय उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने बबीता के देवर आदेश, ससुर राजपाल, आदेश के साले रोहित और तीन अज्ञात के खिलाफ बालैनी थाने पर मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने मुख्य आरोपी आदेश के अलावा केस की विवेचना में प्रकाश में आए शाहरूख, विकास और अन्नु निवासी मवी कलां को गिरफ्तार कर जेल भेजा। तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। इनमें से आरोपी बालेंद्र उर्फ बिल्लू ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी मृतक बबीता का ननदोई हैं।
उधर, बालैनी थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा पुलिस दबाव के चलते आरोपी बालेंद्र ने कोर्ट में सरेंडर किया है। बबीता का ससुर राजपाल और रिश्तेदार रोहित निवासी गल्हैता फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।