फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर युवती ने की कोर्ट मैरिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ भागी युवती ने धर्म परिवर्तन कर कोर्ट मैरिज कर ली। उन्होंने रविवार को लोनी जनपद गाजियाबाद कोतवाली पहुंचकर जान माल की सुरक्षा की मांग की। सूचना पर बड़ौत पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई है और युवती को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती काफी दिनों से प्रेम करते थे। प्रेमिका ने अपने परिजनों से प्रेमी के साथ शादी करने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज होकर एक जुलाई को दोनों घर से भाग निकले और कई स्थानों पर घूमते हुए वे दिल्ली पहुंचे और युवती ने अपना धर्म परिवर्तन कर न्यायालय में कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी भनक लगते ही युवती के परिजनों ने कहा अब उन्हें नहीं छोड़ेंगे तो वे रविवार को लोनी कोतवाली पहुंचे और पुलिस ने जान माल की सुरक्षा की मांग की। इस पर लोनी पुलिस ने बड़ौत कोतवाली में सूचना दी।
लोनी पुलिस प्रेमी और प्रेमिका को बड़ौत ले आई। इस मामले की रिपोर्ट युवती के पिता ने प्रेमी को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया युवती को मेडिकल के लिए भेजा है और बाद में न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे और बयान के आधार पर ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें