फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नकब लगाकर घर को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने नकब लगाकर घर को खंगाला
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। अनवरपुर चंडिका में चोरों ने रविवार रात नकब लगाकर एक व्यक्ति के घर से लाखों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया है।
गृहस्वामी मुकेश ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ आंगन में सोया हुआ था। सोमवार सवेरे जब घर के लोग जगे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। चोर मकान की दीवार में नकब लगाकर संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये की कीमत के सोने और चांदी के आभूषण, कपड़े, समेत साढ़े तीन लाख की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। मुकेश ने बताया कि उनके पिता बीमार हैं। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बैंक बंद होने के कारण आवश्यकता पड़ जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये उनके इलाज के लिए लाकर रखा था। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें