फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में दो गोवंश की मौत, सपाइयों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पालिका ने सीओ आफिस के पीछे कुमाहरन गढ़ी में शासनादेश पर बेसहारा गोवंश के लिए गोशाला बनाई। इसमें करीब 200 गोवंश पशु हैं। गर्मी के मौसम में चारे और पानी के अभाव में गोशाला में दो गोवंश की मौत होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने गोशाला में हंगामा किया। सूचना पर पालिका कर्मचारियों ने गोशाला से दोनों गोवंशों को उठाया।
विज्ञापन

खेतों में फसल का नुकसान होने की शिकायत मिलने पर पालिका प्रशासन ने सीओ आफिस दफ्तर के पीछे कुमाहरन गढ़ी में बेसहारा गोवंश के लिए गोशाला बनाई। इसमें शासन से प्रतिमाह पशु चारे और रख रखाव के लिए धनराशि भी भेजी जाती है, लेकिन वहां गोवंश के धूप से बचने को कोई शेड है है। बुधवार को दोपहर के समय गर्मी के मौसम में चारे और पानी के अभाव में दो गोवंश ने दम तोड़ दिया। गोशाला में गोवंश के मरने की सूचना मिलते ही सपा के नगर अध्यक्ष ललित के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता गोशाला में पहुंचे और पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। सूचना पर नगर पालिका के अफसरों ने मरे दोनों गोवंश को ट्रैक्टर ट्राली की मदद से गोशाला से उठवाया। हंगामे में सुभाष, प्रमोद, राजीव, महेश पाल, हरेंद्र, नितिन आदि रहे। इस संबंध मेंपालिका के ईओ डॉ शिवम ने बताया कि वे दिखवा रहे हैं, गोशाला की व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें