बागपत। डौलचा गांव में मकान पर भाजपा का झंडा लगाने वाले परिवार से मारपीट करने के मामले में बालैनी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। पूरे प्रकरण की वीडियो वायरल हुई है।
डौलचा गांव निवासी चरण सिंह ने अपने मकान पर भाजपा के झंडे और स्टीकर लगा रखे हैं। सपा समर्थकों ने घर पर आकर झंडे उतारने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके व परिवार के साथ मारपीट की। बालैनी पुलिस ने तहरीर पर एन सी आर दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों ने हमला किया। बचाव में आए उसके बेटे और बेटी के साथ मारपीट की। शिकायत करने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। पीड़ित ने तीन दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल से शिकायत की। मंत्री ने इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह से बात की और सहीं धारा लगाने को कहा। इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। पूरे प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमे की दोबारा विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत है।