बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में एक घर में दो सगी बहनों को ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जब सूचना पर उनकी मां, भाई व भाभी वहां पर पहुंचे तो ससुरालवालों ने उन्हेें भी मारपीट कर भगा दिया। उन्होंने कोतवाली पर ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
गुन्नाज और रेशमा पुत्री मकसूद निवासी पिछौकरा की रहने वाली हैं। दो साल पहले दोनों बहनों की शादी दो सगे भाइयों शेर खान और शमशेर के साथ हुई । शनिवार को दोनों बहनों के मायके वालों को सूचना मिली की कि दोनों बहनों को ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल किया है और गुन्नाज को तेल छिड़ककर जान से मारने का प्रयास किया। सूचना पर दोनों बहनों की मां जबुननिशां, भाई तौफीक अली व भाभी गुलिस्तां शनिवार को बिजरौल गांव पहुंचे और नाराजगी जताई। इस पर ससुराल वालों ने उनसे भी मारपीट की। उन्होंने भागकर जान बचाई और रविवार को ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।