फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के लिंक मार्गों पर नहीं चलेंगे रेत लदे ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अवैध खनन और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जिले के लिंक मार्गों पर रेत लदे ट्रकों का आवागमन रोक दिया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि रेत लदे वाहन गुजरें तो कानूनी कार्रवाई की जाए। सिर्फ हाईवे पर ही रेत लदे वाहनों को वैध प्रमाणपत्र के साथ चलने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

एनजीटी, प्रदूषण विभाग और पुलिस और प्रशासन को हरियाणा के सोनीपत से अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही हैं। बागपत, कोताना और खेड़ी प्रधान, बदरखा गांव के यमुना खादर में हरियाणा की तरफ अवैध रेत खनन और अवैध परिवहन की शिकायतें की गई । जनपद में विभिन्न् सड़कों पर रेत से लदे ट्रक दिन-रात चल रहे हैं। अवैध रेत खनन को लेकर कई बार ग्रामीणों और ठेकेदारों के बीच झगड़ा भी हो चुका है। शिकायत करने के बाद डीएम ने सख्ती दिखाकर नियम के विरुद्ध अवैध परिवहन पर रोक लगा दी । हरियाणा की तरफ से आने वाले रेत लदे ट्रक जनपद में लिंक मार्गों पर नहीं चलेंगे। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मार्गों पर ही रेत के ट्रकों को चलने की अनुमति होगी। डीएम ने एसपी को पत्र भेजकर आदेश लागू कराने के निर्देश दिए।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि लिंक मार्गों पर अवैध खनन परिवहन को रोक दिया गया है। सभी थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिए है कि लिंक मार्गों पर रेत से लदे ट्रक नहीं चलेंगे। जिस थानाध्यक्ष में रेत से लदे ट्रक चलते मिले तो उसके थानाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरीपुर में खनन पर लग चुकी रोक
बागपत। गौरीपुर निवाड़ा में खनन का प्रकरण एनजीटी में लंबित है। अगली सुनवाई 14 जनवरी को होनी है। एनजीटी ने रेत खनन पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें