फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असारा में करंट लगने से युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। असारा गांव में जुगाड़ से टेंट का सामान लेकर जा रहा युवक हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट लगने झुलस गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और विद्युत लाइन के तार बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

असारा गांव निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद पुत्र आस मोहम्मद ने बताया कि सोमवार को वह जुगाड़ से टेंट का सामान लेकर घर जा रहा था। टीले वाली मस्जिद के पास 11 हजारी विद्युत लाइन का तार जुगाड़ में रखी लोहे की सीढ़ी से टच हो गया। सीढ़ी पर बैठे दिलशाद करंट लगने से झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विद्युत लाइन के तार जर्जर हाल में हैं और ढीले होकर नीचे लटके है। तारों को बदलवाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। इसमें मोहम्मद उमर, दानिश, आबिद, फैयाज, नीरज कुमार, सलाउद्दीन, नुसरत, नईम, शहजाद, नौशाद, नसीर, इरशाद, हनीफ, अब्दुल, डॉ. मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें