फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दहेज उत्पीड़न के मामले में पैरवी पर न्यायालय जा रही महिला से देवर समेत दो लोगों ने छेड़छाड़ की और फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। महिला ने दो के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दिल्ली के शाहदरा निवासी महिला ने बताया कि चार मई 2017 को उसकी शादी बागपत निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद पति से विवाद हो गया। 27 अगस्त 2017 को उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पति जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को मुकदमे में सुनवाई थी। वह अपने भाई के साथ स्कूटी से न्यायालय में पैरवी पर आ रही थी। कचहरी के पास कार में सवार देवर व उसका दोस्त आए और स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। उसके साथ छेड़छाड़ की। मुकदमे में फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी। भाई के साथ भी मारपीट की। उसने देवर समेत दो के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें