फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौली गांव में चल रहे अवैध मावे की भटिटयां

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मावे की अवैध भट्ठियों के संचालन के विरोध में बुधवार को बड़ौली गांव के लोगों ने जमकर हंगामा-प्रदर्शन व नारेबाजी की। बाद में सभी तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील पहुंचे बड़ौली के लोगों का कहना था कि गांव में बिना अनुमति व लाइसेंस से दर्जनों मावा भट्ठियां चल रही हैं। भट्ठी संचालक यूरिया आदि सहित अन्य मिलावटी वस्तुओं से दूध तैयार कर जनपद बागपत सहित अन्य जगहों पर सप्लाई कर रहे हैं। जबकि गांव में पशु पालकों के दूध के आने-पौने दाम लगाए जा रहे हैं, इससे पशु पालकों मेें रोष है। उन्होंने एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदेालन शुरू करने की धमकी दी। इस दौरान बॉबी, धर्मवीर, उमेश, धीरज, अशोक, प्रवेंद्र, अनिल, संजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें