फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय में लूट का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस, चस्पा किए जाएंगे फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अमीनगर सराय में तीन नवंबर की रात परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों रुपये की लूट के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस उनका पता लगाने में जुटी हुई है। क्षेत्र में तीनों युवकों के फोटो चस्पा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अमीनगर सराय में तीन नवंबर की रात चार नकाबपोश बदमाशों ने अशोक कुमार यादव पुत्र रामभजन यादव के घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान लूट लिया था और परिवार को बाथरूम में बंद कर भाग निकले थे। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा चोरी की धाराओं में दर्ज किया था। इस मामले में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कस्बे में पहुंचकर जांच की थी, जिसमें लूट की घटना सामने आई थी। अशोक कुमार बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर लाए थे। बैंक से ही चार बदमाशों ने उसका पीछा किया, लेकिन रास्ते में लूटपाट नहीं कर सके थे। इस कारण बदमाशों ने रात्रि के समय घर में घुसकर लूटपाट की। चारों बदमाश तमंचे व चाकू लिए हुए थे। बदमाशों ने अशोक कुमार को बताया भी था कि बैंक से रुपये निकालने के बाद रास्ते में लूट करनी थी, रास्ते में मौका नहीं मिला, इसलिए घर पर आना पड़ा। पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो तीन संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस तीनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक की फुटेज में तीन युवक कैद हुए हैं। उन्हें पकड्ने के बाद खुलासा किया जाएगा। पुलिस तीनों युवकों के फोटो गांव-गांव में चस्पा करेगी, जिससे तीनों जल्दी ही पकड़े जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें