फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतनगर में पटाखा विक्रेताओं के घरों पर लटके ताले, पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। बालैनी थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव में पटाखों की फैक्ट्रियां पकड़ने जाने के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। पटाखा विक्रेताओं के घरों पर ताले लटके हैं। पटाखा विक्रेताओं का आरोप है कि गांव से पुलिस के जाने के बाद युवकों ने उनके घरों में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की। विक्रेताओं के कुछ परिवारों ने दूसरी जगह शरण ली है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस अफसरों ने आरोपों को निराधार बताकर पलायन की बात को झूठा करार दिया और कहा कि जिन लोगों के खिलाफ जांच चल रही है, वह घरों पर ताले लगाकर गए हैं।
विज्ञापन

बारूद के ढेर पर बैठे दत्तनगर गांव में शनिवार को एसपी शैलेश कुमार पांडेय के आदेश पर बालैनी थाना पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर छह अवैध पटाखा फैक्ट्रियों को सील किया और लाखों रुपये के पटाखे भी जब्त किए। इस मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया है। पटाखा विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात में नौ बजे के लगभग पुलिस के जाने के बाद दूसरे समुदाय के युवक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि महिलाओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इस कारण इनके परिवार अपने मकानों पर ताले लगाकर दूसरी जगह चले गए हैं। सीओ बागपत दिलीप सिंह ने बताया कि पटाखा विक्रेता गांव छोड़ने की गलत बात कह रहे हैं, पुलिस इनके खिलाफ जांच कर रही है। किसी ने घरों पर धावा नहीं बोला है। जिन लोगों के खिलाफ पूर्व में मारपीट का मुकदमा दर्ज है, वे ही अपने मकानों पर ताले लगाकर गांव से फरार है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात किया।

एक सप्ताह से गांव में बना हुआ है तनाव
पिलाना। एक सप्ताह पूर्व दत्तनगर गांव के से पटाखे खरीददारी को लेकर गाजियाबाद जनपद के बम्हेटा गांव निवासी कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। बम्हेटा निवासी युवक गांव के रिश्तेदार थे। उसी दिन से ग्रामीण व पटाखा विक्रेता आमने-सामने है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें