अहेड़ा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने तमंचे भी लहराए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
अहेड़ा गांव निवासी गिरीराज और अंतराम पक्ष में शनिवार की रात में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि अंतराम पक्ष के लोगों ने आतंकित करने के लिए तमंचे भी लहराए। झगड़े में एक पक्ष के ममता, सौरभ और गौरव, दूसरे पक्ष के देवेंद्र, कर्मवीर और विजय घायल हो गए। सूचना पर रात्रि में ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में ममता पत्नी गिरीराज ने कर्मवीर, विजय, प्रदीप, कुलविंद्र, संदीप और कृष्णपाल, दूसरे पक्ष के देवेंद्र पुत्र अंतराम ने सौरभ, गौरव, राम और सौरभ उर्फ शिवम के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपी अभी फरार है।
लोहे की रॉड से दंपति पर हमला
बागपत। नौरोजपर गांव में शनिवार की रात में सगे भाई समेत तीन-चार लोगों ने पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। इसमें राज कुमार पुत्र रणवीर सिंह व उसकी बीना गंभीर रूप से घायल हो गए। राज कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई शराब पीकर आए दिन उन्हें गाली गलौच करता है। उसकी पत्नी व बेटी पर बुरी नजर रखता है। कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। उसने अपने भाई, उसकी पत्नी और मां के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।