बागपत। आरिफरपुर खेड़ी निवासी विनीत तोमर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक देहरादून में सेविंग खाता है। उसके खाते से छह अक्तूबर के बाद 3.27 लाख रुपये एटीएम कार्ड द्वारा शॉपिंग के जरिए एवं नगद निकाले गए हैं। 22 अक्तूबर को मामले की जानकारी मिली। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
-----------
बिजली के खंभों से तार चोरी
दोघट। विश्वनाथ प्रोडक्ट लिमिटेड कंपनी के सुपरवाइजर अंकुर पुत्र महेश निवासी बामनौली ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि गैड़बरा-तवेला गढ़ी मार्ग पर कंपनी द्वारा हाईटेंशन लाइन खींची जा रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने 20 खंभों से हाईटेंशन लाइन के तार चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह साइट पर पहुंचे सुपरवाइजर ने पुलिस को सूचना दी। चोरी गए तार की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।
----------
टीईटी की वैधता अवधि बढ़ाने की मांग
दोघट। आर्य समाज दोघट के मंत्री मांगेराम आर्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अपर मुख्य सचिन बेसिक शिक्षा लखनऊ डॉ. प्रभात कुमार को पत्र भेजकर वर्ष 2011 के बचे हुए सहायक अध्यापक, अभ्यर्थी (बीएड वाले) को कुछ अंकों का वेटेज देने एवं टीईटी की वैधता अवधि बढ़ाने की मांग की है।