फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने ट्रक चालक को पीटा, गोलिया भी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में खेड़ी प्रधान गांव से रेत लेकर आ रहे एक ट्रक चालक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उस पर गोलियां भी चलाईं। उसने भागकर जान बचाई। ट्रक मालिक राजेश कुमार निवासी गौतमबुद्ध नगर मेें तहरीर दी कि उनके ट्रक खेड़ी प्रधान गांव से रेत की ढुलाई का काम करते हैं। जब ट्रक चालक लुहारी से रेत लेकर आ रहा था तो कुछ लोगाें ने उस पर हमला बोल दिया और गोलियां भी चलाई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं हरियाणा के बालू ठेकेदार उप्र की सीमा पर रास्ता बनाकर इधर से बालू से भरे वाहनों को निकालते हैं। इससे पहले भी विवाद हो चुका है। बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं, जबकि उनके पास रास्ते की स्वीकृति नहीं है। एसडीएम आशीष कुमार का कहना था कि बालू ठेकेदार से कई बार रास्ते का स्वीकृत प्रमाण मांगा गया, लेकिन वह दिखा नहीं पाया। जब लुहारी गांव की घटना की जानकारी दी तो उन्होंने शीघ्र ही कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें