फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजिजाबाद नांगल में देर रात पहुंचा मनोज का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मौजिजाबाद नांगल में देर रात पहुंचा मनोज का शव
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। मुजफ्फरनगर में ससुराल में गए युवक मनोज शर्मा की हत्या के बाद उसका शव बृहस्पतिवार देर रात जिले के मौजिजाबाद नांगल गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने रात में ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी जगपाल शर्मा ने बताया कि उसका बेटा मनोज शर्मा उर्फ मोनू रक्षा मंत्रालय दिल्ली में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। 18 सितंबर गांव कुटबा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर स्थित ससुराल में उसकी हत्या कर दी और शव को पांच फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया गया था। उसकी पत्नी सोनिया ने शाहपुर थाने पर अपने सगे और रिश्तेदार भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद मनोज शर्मा का शव मौजिजाबाद नांगल गांव पहुंचा। शव के आते ही परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। घर पर ग्रामीणों को भीड़ लग गई। परिजनों ने रात्रि में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मनोज शर्मा ने करीब तीन साल पूर्व शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबा निवासी सोनिया पुत्री देवेंद्र से प्रेम विवाह किया था। दंपति के एक डेढ़ साल का बेटा भी है। मंगलवार शाम मनोज पत्नी और बेटे से मिलने के लिए उसके घर गांव कुटबा में आया था। यहां से वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। तलाश के बावजूद सुराग नहीं लगने पर पत्नी सोनिया ने थाने में तहरीर देकर अपने सगे भाइयों सन्नी उर्फ हेमू, आदेश उर्फ शिवम के साथ ही ममेरे भाई बागपत के गांव जौहड़ी निवासी विशाल उर्फ विशू व फुफेरे भाई बागपत के ही गांव गांगड़ौली निवासी गुड्डू पर पति का अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने मनोज की तलाश में लगातार कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। बाद में गांव कुटबा के किसान किरणपाल के खेत में ताजी मिट्टी उखड़ी मिली तो शक के आधार पर पुलिस ने वहां खुदाई शुरू करा दी। करीब पांच फीट गहराई में पहुंचने पर पुलिस ने उक्त गड्ढे में से लापता मनोज शर्मा की लाश बरामद की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें