फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से तमंचे के बल पर नगदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता से तमंचे के बल पर नगदी व मोबाइल लूटा
विज्ञापन

रमाला। गूंगाखड़ी-कंडेरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने अधिवक्ता से तमंचे के बल पर हजारों की नगदी व मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बटों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका।
कंडेरा गांव निवासी संजय तोमर एडवोकेट बृहस्पतिवार की देर शाम बड़ौत से बुलेट पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जब वे गूंगाखड़ी-कंडेरा मार्ग पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और उनसे नौ हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बटों से मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर रमाला पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सके। अधिवक्ता ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार-पांच दिनों से हो रही लूटपाट
गूंगाखेड़ी-कंडेरा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश चार-पांच दिनों से लूटपाट कर रहे हैं, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी है। बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं, जिसे लेकर लोगों में भय व्याप्त है। दिन ढलने के बाद मार्ग पर आवागमन बंद हो जाता है। पुलिस भी गश्त नहीं करती। इस संबंध में सीओ रमाला आरपी सिंह ने बताया कि मार्ग पर पुलिस टीम गश्त करती है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें